फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना छिलाई करा रहे किसान पर झपटा बाघ, दहशत

Thu, 11 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। खेत पर गन्ना छिलाई करा रहे हजारा थाना के गांव भरतपुर निवासी अनिल कुमार पर बाघ ने झपट्टा मार दिया। शोर-शराबा पर बाघ फिर गन्ना के खेत में चला गया।
विज्ञापन

सूचना पर संपूर्णानगर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बाघ और तेेंदुआ की चहल कदमी को लेकर लोगों को सतर्क किया। क्षेत्र में बाघ और तेंदुआ की पिछले चार महीने से चहल कदमी से लोग दहशत में हैं। खेतों में जाने से किसान कतरा रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने की अनुमति मांगी गई है।
घटना बुधवार को गांव भरतपुर के समीप की है। गांव के अनिल कुमार के गन्ना के खेत में छिलाई में मजदूर लगे थे। इस दौरान खेत से निकले बाघ अनिल पर झपट्टा मार दिया, इसमें वह बाल बाल बचे। शोर-शराबा पर बाघ फिर गन्ना के खेत में चला गया। इससे पहले गांव के सोनू पर सप्ताह भर पहले बाघ ने झपटने की कोशिश की थी। लोगों के शोर-शराबा पर बाघ फिर समीप के गन्ना के खेत में चला गया था। हजारा थाना क्षेत्र में करीब चार महीने से बाघ और तेंदुआ की चहल कदमी हो रही है। वन्यजीव कई घरों में घुसकर बकरियों को अपना शिकार बना चुके हैं। करीब एक महीने पहले गांव आजाद नगर के समीप संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में बाघ ने एक महिला का मार डाला था। संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि क्षेत्र जंगल से सटा होने पर वन्य जीवों की चहल कदमी रहती है।
विज्ञापन

टीम को मौके पर भेजा जाता है। जंगल से सटे गांवों के अलावा आसपास के लोगों को बाघ और तेंदुए की चहलकदमी को लेकर लगातार सतर्क किया जा रहा है। बाघ, तेंदुए को पकड़ने के लिए कई बार पिंजरे लगवाए। अब फिर क्षेत्र में चहल कदमी कर रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने पर पिंजरा लगवाकर तेंदुआ को पकड़वाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें