फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक, हादसे की आशंका

Thu, 11 Dec 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर बरेली मार्ग पर दौड़ रहा गन्ने  का ओवरलोड ट्रक संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते इस क्षेत्र के लगभग सभी मार्गों पर रोज ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक दौड़ रहे हैं। इससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में बरेली मार्ग, खुदागंज मार्ग, पीलीभीत मार्ग, बिलसंडा मार्ग और दियोरिया मार्ग पर ओवरलोड गन्ना लदे वाहन पेराई सत्र शुरू होने के बाद से लगातार दौड़ाए जा रहे हैं। इन ओवरलोड वाहनों से हर समय हादसे होने की आशंका बनी रहती है। पुलिस के सामने से ऐसे वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भरते हुए गुजर जाते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। इस बाबत एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि एआरटीओ को पत्र भेजकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें