फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी मिल के केन यार्ड में किसानों ने किया हंगामा

Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सहकारी चीनी मिल की जांच टीम ने सोमवार को रात लगभग नौ बजे केन यार्ड में तौले जाने के लिए लाई गईं खराब गन्ना से भरी 16 ट्रॉलियां बाहर कर दीं। इससे नाराज होकर किसानों ने मिल गेट स्थित तीनों केंद्रों पर गन्ने की तौल ठप कराकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारियों के समझाने पर भी जब किसान नहीं माने तो मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को खराब गन्ना न तौलने की अपनी विवशता बताई। उसके बाद किसानों ने हंगामा करना बंद कर दिया। तब गन्ने की तौल फिर से शुरू हो गई। हंगामे के दौरान किसानों और केंद्र प्रभारियों में काफी कहासुनी हुई। किसानों का कहना था कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक तौल ठप रही। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि किसानों को शांत कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें