फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में स्टेशन रोड, बाजार रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
पूरनपुर के स्टेशन रोड पर लगा जाम-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। रविवार अवकाश होने के बाद भी नगर के स्टेशन रोड, स्टेशन चौराहा, बाजार रोड पर कई बार जाम लगा। जाम में फंसे राहगीरों को भारी असुविधा हुई। नगर में दिन पर दिन बढ़ रही जाम की समस्या से लोगों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। जाम से निजात नहीं मिलने पर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


रविवार को अवकाश होने के चलते स्कूल, कार्यालय बंद होने के बाद भी स्टेशन रोड, स्टेशन चौराहा, नगर के शेरपुर रोड, बाजार रोड पर कई बार जाम लगा। इस कारण राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा हुई। नगर में दिन पर दिन जाम की समस्या बढ़ रही है। स्कूलों की छुट्टी के समय तो नगर में कई स्थानों पर जाम लगता है। इसके अलावा माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के कुछ देर को ही बंद होने पर माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। हर सोमवार को माधोटांडा रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीप लगने वाली बाजार में रोड के किनारे तक दुकानें लगने, फुटपाथ पर खड़े ई-रिक्शे से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। अतिक्रमण, फुटपाथ पर खड़े वाहन, मनमाना ई रिक्शा संचालन, बंद दुकानों के बाहर लगने वाले फड़ जाम की समस्या को बढ़ा रहे हैं।
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस और नगर पालिका सभागार में पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को लोगों ने ज्ञापन देकर अक्सर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की। डीएम ने अधीनस्थ अफसरों को टीम बनाकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद भी अभी तक जाम की समस्या के निदान के लिए कोई उपाय शुरू नहीं किए।
विज्ञापन


समस्या का समाधान नहीं करना चाहते अफसर

व्यापार मंडल अतिक्रमण के खिलाफ है। नगर मेंं जाम की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने करीब छह महीने पहले नगर पालिका सभागार में व्यापारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में कोई अफसर ही नहीं पहुंचा। प्रशासन जाम और अतिक्रमण को लेकर मुहिम छेड़े, व्यापार मंडल उसके साथ है। अतिक्रमण, जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलनी चाहिए। जाम से व्यापारियों के व्यापार पर भी फर्क पड़ता है।

हंसराज गुलाटी, प्रांतीय व्यापारी नेता

सड़क पर लगा सब्जी बाजार, अक्सर लगता है जाम

पूरनपुर। पूरनपुर का सब्जी बाजार पहले रामलीला मेला मैदान में लगता था। करीब आठ साल पहले रामलीला मेला मैदान खाली कराने पर सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें नगर के शेरपुर रोड पर लगाना शुरू कर दीं। अब शेरपुर रोड पर डिवाइडर के समीप और दूसरी ओर सब्जी की दुकानें लगती हैं। इससे रोड के एक ओर का रास्ता संकुचित हो गया है। सड़क के दोनों ओर दुकानें लगने से यहां अक्सर जाम लगता है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा होती है।

डीएम को ज्ञापन किस समस्या को लेकर दिया गया। इसकी जानकारी नहीं दी गई है। एसआईआर अभियान के पहले चरण के समाप्त होने पर 11 दिसंबर के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर एसडीएम से बात हुई है।
विज्ञापन


एजाज अहमद, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें