जितौरिया टांडा में घटिया सामग्री लगाए जाने पर नाराजगी जताते ग्रमीण-स्रोत जागरूक ग्रामीण
घुंघचाई। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की।
गांव जितौरिया टांडा से लेकर केशोपुर मढ़ी तक जाने वाली सड़क जर्जर हालत में थी। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा था। लोगों की मांग पर इन दिनों सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से लाखों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सड़क बन रही तो पीछे उखड़ती जा रही है। रविवार को अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके साथ ही नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करके गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अवनीश कुमार, राजेश कुमार, उमेश कुमार, सुरेश कुमार, ओम प्रकाश, लालता प्रसाद, राहुल सहित अन्य कई लोग शामिल रहे। संवाद