फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फतेहपुर में लेखपाल की ओर से आत्महत्या के मामले में जिले भर के लेखपालों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील अधिकारियों को दिया। मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बीसलपुर। फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के मामले में प्रांतीय आह्वान पर लेखपाल शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद एसडीएम नागेंद्र पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। धरने पर बैठने वालों में लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्ष सीमा गंगवार, तहसील महामंत्री सनी कुमार, गोपाल मिश्रा, विवेक दीक्षित, जाहिद अली, गौरव मिश्रा आदि शामिल रहे।
अमरिया। तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि फतेहपुर जिले में कार्यरत 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर को तय थी। वह छुट्टी के लिए अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे थे लेकिन अधिकारियों ने एसआईआर ड्यूटी का हवाला देते हुए अवकाश नहीं दिया। तनाव में चल रहे सुधीर कुमार ने लगातार फटकार, छुट्टी न मिलने और बर्खास्तगी की धमकी के कारण तनाव में आत्महत्या कर ली। ज्ञापन में मामले की जांंच कराने, सभी दोषियों पर कार्रवाई आदि की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में अशोक गंगवार, अमित कुमार, अनूप शर्मा, विपिन कुमार, जगदीश राजपूत, अशोक पांडे आदि लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। फतेहपुर में लेखपाल के आत्महत्या मामले में षड्यंत्र पूर्वक दर्ज कराई गई प्राथमिकी के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन मेंं मामले के मुख्य आरोपी पीसीएस अधिकारी संजय सक्सेना का नाम अज्ञात के स्थान पर एफआईआर में नामजद कराने, मृतक लेखपाल सुधीर की मां को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने, एक परिजन को सरकारी नौकरी दिलाने आदि की मांग की। इसमें लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, मंत्री आकांक्षा राजपूत, अनिल चौधरी, वीर बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र, राहुल पांडेय, छत्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें