फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संपर्क मार्ग पर तीन किमी तक गड्ढों के कारण सफर में दिक्कतें

Sun, 23 Nov 2025 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। ब्लॉक क्षेत्र के संपर्क मार्ग जर्जर हो चुके हैं। शासन की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का आदेश जारी हुआ लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में लोगों को आवागमन की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पीलीभीत बीसलपुर हाईवे पर कस्बा के करीब गांव भैसहा गवालपुर को जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क पूरी तरह से गड्ढों मेें तब्दील हो चुकी है। यह सड़क भैसाई पर्वतपुर, शेखापुर, मुड़िया हुलास, जगीपुर जैतपुर, कोकिली, कोकिला, मुड़िया कुंडरी आदि को जोड़ती है। इस क्षेत्र के लगभग पच्चीस से तीस हजार तक की आबादी को आवागमन की परेशानी उठानी पड़ रही है। जिम्मेदारों के उपेक्षापूर्ण रवैये से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष दिखता है।
विज्ञापन




सड़क पर पत्थर के अलावा कुछ नहीं दिखता है। आवागमन में काफी दिक्कत होती है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

लालता प्रसाद



माल वाहनों का निकलना दूभर हो रहा है। कभी भी कोई वाहन पलट सकता है। इस सड़क पर धूल ही धूल उड़ती दिखाई देती है।



इंद्रपाल

गड्ढों से भरी सड़क पर निकलना मुश्किल होता है। इस सीजन में गन्ना से भरी ट्रॉली पलटने का डर बना रहता है। सड़क की जल्द मरम्मत हो।

नत्थूलाल



बरखेड़ा से अपने गांव भैसहा ग्वालपुर तक आने जाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति काफी दिनों से बनी हुई है।



वेदप्रकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें