बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े पुरुष और महिला शौचालय संवाद
बीसलपुर। विभागीय अनदेखी के चलते रेलवे स्टेशन पर बने तीनों शौचालय काफी समय से बंद पड़े हैं। शौचालयों में ताले पड़े होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
रेलवे स्टेशन पर महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय हैं। विभागीय अनदेखी के चलते इन तीनों शौचालयों में काफी समय से ताले पड़े हैं। यात्रियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालयों में ताले पड़े होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इस बीच जागरूक यात्रियों ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। यात्रियों में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति रोष है।
बताया कि शौचालयों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में शौचालयों की चाबी स्टेशन अधीक्षक के पास रहती है। यात्री शौचालय का इस्तेमाल करना चाहें तो वह अधीक्षक से चाबी प्राप्त कर शौचालय का उपयोग कर सकते हैं।