बरखेड़ा । गांव पंडरी निवासी कक्षा 12 के छात्र नीरज शर्मा का शव रविवार सुबह खेत में बने कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
गांव पंडरी निवासी नीरज शर्मा ( 18) पुत्र शिशुपाल पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज में 12 वीं का छात्र था। परिवार वालों के अनुसार वह रोजाना की तरह सुबह करीब छह बजे घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत पर फसल देखने गया था। एक घंटे बाद युवक की छोटी बहन प्रीति युवक से मोबाइल लेने खेत पर गई तब खेत पर बने कमरे में नीरज का शव रस्सी से लटकता देखा। प्रीति ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। संवाद