फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या

विज्ञापन
पूरनपुर के ब्लाक चौराहा पर लगा जाम-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़कों के फुटपाथ पर खड़े वाहनों, अतिक्रमण को लेकर नगर के ब्लॉक चौराहा, स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड, कोतवाली रोड पर शुक्रवार को जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से निजात नहीं मिलने के कारण लोगों में रोष है।
विज्ञापन

कोतवाली, तहसील, सीएचसी, नगर पालिका और बैंक शाखाओं के बाहर फुटपाथ पर बाइक खड़ी होती हैं। इसके अलावा जगह-जगह फुटपाथ पर कारें और अन्य चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा से नगर में अक्सर जाम लगता है। शुक्रवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर स्टेशन रोड, ब्लॉक चौराहा, स्टेशन चौराहा, पकड़िया चौराहा पर जाम लगा। जाम में करीब आधा घंटे तक वाहन सवार फंसे रहे। जाम की जानकारी पर इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार सीएचसी के मुख्य गेट के समीप जाम हटवाने में जुटे रहे। जाम में फंसकर लोगों को असुविधा हुई। अक्सर लगने वाले जाम से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें