फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीसीओ ने गन्ना क्रय केंद्र पर परखीं व्यवस्थाएं

Sat, 15 Nov 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव माधवपुर के गन्ना केंद्र का निरीक्षण करते जिला गन्ना अधिकारी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला गन्ना अधिकारी ने शनिवार को माधवपुर क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी वीरेंद्र यादव ने डीसीओ को बताया कि अब तक 9403.87 क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। जिला गन्ना अधिकारी ने कृषक दिनेश कुमार की गन्ने से भरी ट्रॉली का वजन कराकर डीसीओ ने देखा। केंद्र पर उपस्थित किसानों को गन्ना तौल, एसएमएस पर्ची एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डीसीओ ने कहा कि क्रय केंद्र पर तैनात तौल लिपिकों का 15 दिन के अंतराल पर ऑनलाइन लॉटरी से स्थानांतरण किया जाता है। जिला गन्ना अधिकारी ने निर्देश दिया कि दैनिक रजिस्टर पर प्रतिदिन की गन्ना खरीद का लेखा रखें। निरीक्षण कर्ता अधिकारी या टीम को देखकर यदि कोई तौल लिपिक भाग जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि गन्ना विकास विभाग के टोल फ्री नंबर 18001213203 पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनोज साहू, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें