धर्मांतरण के विरोध में हुई बैठक में मौजूद लोग। आयोजक
पूरनपुर। सिख समाज की बैठक में धर्मांतरण पर रोष व्यक्त कर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि समाज के लोगों को लालच देकर और गुमराह कर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बाबत बने कानून का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
स्वामी डिग्री कॉलेज के सभागार मेंं शुक्रवार को धर्मांतरण को लेकर हुई बैठक में पीलीभीत से आए मुख्य ग्रंथी शेर सिंह ने कहा कि सिख समाज के कुछ लोगों को लालच देकर और गुमराह कर धर्मांतरण कराया जा रहा है। समाज के लोगों का कर्तव्य है कि गुमराह होकर धर्मांतरण करने वाले लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को लेकर बनाए गए कानून का विरोध कर कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं। सबकी सुनवाई एक साथ करने का तर्क दिया। सुप्रीम कोर्ट में राज्यों की सरकारों को अपना पक्ष रखना चाहिए ताकि धर्मांतरण को लेकर बन रहे कानून पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि संस्कृति को बचाने की जरूरत है। बैठक में अनंत पाल सिंह, हरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, हरपाल सिंह, कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह, अमरदीप सिंह, अवतार सिंह, जगतार सिंह, निर्मल सिंह, हरदेव सिंह, निहाल सिंह, परमजीत सिंह, गुरुदेव सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता महल सिंह ने की और संचालन जसवंत सिंह ने किया।
-