फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राहगीरों को धनाराघाट मार्ग पर राहगीरों को हो रही असुविधा

Sat, 01 Nov 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धनाराघाट मार्ग का निर्माण समयावधि बीतने के करीब सात माह बाद भी अधूरा है। अफसरों, जन प्रतिनिधियों की अनदेखी से राहगीरों को ठोकरें खानी पड़ रही हैं। कई स्थानों पर निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। आसपास के व्यापारी दुकानों में धूल आने से परेशान हैं।
विज्ञापन


नगर में माधोटांडा मार्ग से धनाराघाट जाने वाले 10 किमी मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति मार्च 2024 में मिली थी। इसके लिए 35.67 करोड़ रुपये जारी हुए। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया। निर्माण मार्च 2025 में पूरा होना था लेकिन सड़क अब तक अधूरी है। माधोटांडा मार्ग के पास करीब सौ मीटर से अधिक, शेरपुर रोड पर ऊंचे पुल के समीप गांव रुद्रपुर के समीप सहित कई स्थानों पर मार्ग अधूरा पड़ा है। इससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है। साथ ही अधूरे मार्ग के आसपास के दुकानदार दुकानों में आ रही धूल से परेशान हैं। बैठना मुश्किल होता है। ग्राहक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।
20 हजार सेे अधिक आबादी झेल रही दिक्कत
पूरनपुर-धनाराघाट मार्ग से 20 हजार से अधिक आबादी आवागमन करती है। कई बड़ी ग्राम पंचायतों के अलावा शारदा पार इलाके में आवागमन करने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। नगर के लोगों का भी आवागमन होता है। सड़क के पत्थर राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

शुरूआत में महीनों में निर्माण कार्य बंद रहा। इसके बाद निर्माण तो हुआ, लेकिन कई स्थानों पर पत्थर, रेत डालकर छोड़ दिया। इससे वाहनों के गुजरने पर राहगीरों को धूल से परेशान होना पड़ता है। आसपास की दुकानों में आ रही धूल से व्यापारी भी परेशान हैं। - रविंद्र मौर्य, व्यापारी

कॉलेज के सामने से निकले धनाराघाट मार्ग से कई गांव के लोगों के अलावा स्कूली बच्चों और अभिभावकों का आवागमन होता है। अधूरे मार्ग से राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा होती है। बारिश होने पर कीचड़, गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। - अवधेश मिश्र, शिक्षक

नगर के शुरूआत में सीसी मार्ग और पुलिया का निर्माण होना है। नाला निर्माण हो रहा है। अन्य स्थानों पर भी जल्द काम पूरा कराया जा रहा है। नवंबर अंत तक काम पूरा करा दिया जाएगा। - राजेश चौधरी, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें