फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: औद्यौगिक इकाई पीलीभीत में, दूसरे जिलेे में दाखिल कर रहे रिटर्न

Tue, 18 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों के पीलीभीत के संसाधनों का उपयाेग कर पंजीकरण वाले जिले में रिटर्न दाखिल करने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एतराज जताया है। जिले के आर्थिक विकास को प्रभावित करने वाले इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन डीएम, डीसी सेल टैक्स को सौंपा है।
विज्ञापन


मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल की अध्यक्षता में करीब 50 व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि पीलीभीत में स्थापित कई बड़ी औद्योगिक इकाइयां और प्रतिष्ठान का जीएसटी व अन्य कर–रिटर्न जिले से बाहर दाखिल हो रहा है जहां इनका पंजीकरण है। इससे सरकारी अभिलेखों में जनपद की जीडीपी वास्तविकता से कम दर्ज हो रही है। व्यापारियों ने जिला विकास फंड घटने की चिंता भी जताई। उन्होंने स्थानीय स्तर पर औद्योगिक इकाइयों के रिटर्न दाखिल करने के साथ केंद्र स्तर से कानून पारित होने की बात कही। इस दौरान महामंत्री रजत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, शिवेश अग्रवाल, प्रियांश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अंकुश अरोड़ा, आयुष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें