फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साली से कर लिया निकाह, पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक

Tue, 18 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव जादौपुर के सोराब खां ने साली से निकाह कर पत्नी साहिमा बी को घर से निकाल दिया। मायके वालोंं के पंचायत बुलाई। पंचायत मेंं साहिमा को तीन तलाक दे दिया। दहेज में दिए गए 10 लाख रुपये और जेवर वापस मांगने पर जानलेवा हमला कर फायर कर दिया। साथ ही दोबारा दहेज वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके पति सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव जादौपुर गहलुइया की साहिमा बी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि वर्ष 2018 में उसकी शादी गांव सोराब खां से हुई थी। शादी के बाद पति मारपीट कर तलाक देने की धमकी देने लगा। सोराब के भाई रुस्तम की साली परवीन का घर में आना जाना था। इस बीच उसके पति के संबंध परवीन से हो गए। पति ने उसे बगैर तलाक दिए परवीन से निकाह कर लिया और उसे घर से निकाल दिया। 28 सितंबर 2025 को उसके मायके वालों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में सोराब ने उसे तीन तलाक दे दिया। दहेज मेें दिए 10 लाख रुपये और जेवरात मांगने पर उसके और उसके मायके वालों को जान से मारने की नीयत से सोराब ने फायर किया। ससुरालियों ने दोबारा दहेज का सामान वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उसने एसपी से शिकायत की।
कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर साहिमा बी की ओर से उसके पति सोराब खां, जेठ रूस्तम खां, पुत्तन खां, सास संजीदा बेगम, रूस्तम की पत्नी सारवीन, इकबाल, इमरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें