फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंगेतर पर कटाक्ष किया तो युवक ने कर दी दोस्त की हत्या

Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शराब पीने के दौरान होने वाली पत्नी के लिए कटाक्ष करने पर हुए विवाद में श्रीनगर निवासी रवि की डंडे से प्रहार कर उसके दोस्त ने हत्या की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और रवि का टूटा मोबाइल बरामद कर लिया है। इसके बाद नामजद हत्यारोपी हीरालाल का चालान कर दिया।
विज्ञापन

हजारा थाना के गांव श्रीनगर निवासी रवि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक लेकर घर से निकला था। देर शाम को उसकी बाइक गौतमनगर चौराहा के समीप खड़ी मिली थी। मंगलवार रात 11 बजे तक रवि के मोबाइल पर कॉल जाती रही। बुधवार को सुबह पुलिस ने रवि के मुर्गी फार्म के समीप उसके गन्ने के खेत से शव बरामद किया था। रवि की मोबाइल डिटेल निकलवाने के बाद पुलिस ने गांव के हीरालाल को हिरासत में लिया था। पुलिस ने रवि की मां ऊषा देवी की ओर से हीरालाल और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। हत्यारोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद पर डंडे से रवि की हत्या होने की जानकारी पुलिस को दी। शुरूआत में उसकी बताई कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। पुलिस ने रवि और उसके करीबियों की कॉल डिटेल निकलवाई।
रवि की मां ने हीरालाल के दो रिश्तेदारों सहित तीन लोगों के नाम और लिखकर दिए। पुलिस ने एक युवती और महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्यारोपी की निशादेही पर रवि का तोड़कर खेत में फेंका गया मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। एसओ शरद यादव ने बताया कि हीरालाल की शादी कुछ दिन पहले तय हुई थी। शराब पीने के दौरान रवि ने उसकी मंगेतर के लिए कटाक्ष करना शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

उसने विरोध किया लेकिन रवि नहीं माना। दोनों में मारपीट हुई। आरोपी ने पास में पड़े डंडे को उठाकर रवि पर प्रहार कर हत्या कर दी। रवि का मोबाइल भी खेत में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि अन्य पर लगाए गए हत्या के आरोप में अभी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें