फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 14 में से सिर्फ तीन सार्वजनिक शौचालय संचालित, 11 बदहाल

Tue, 21 Oct 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज ​स्थित सार्वजनिक शौचालय पर लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते शहर में आमजनों को सुविधा देने के लिए बने सुलभ शौचालय लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। पालिका क्षेत्र के 27 वार्ड में बने 14 में से सिर्फ तीन सार्वजनिक शौचालय ही संचालित हो रहे हैं। शेष पर ताला जड़ा रहता है। घनी आबादी में बने सार्वजनिक शौचालय बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्य स्टेशन मार्ग, बाजार में सिर्फ एक सार्वजनिक शौचालय के संचालन को लेकर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन का संदेश नगर पालिका के लिए सिर्फ दीवारों पर लिखने वाला स्लोगन तक सीमित रह गया है। जिले की सबसे बड़ी पालिका क्षेत्र में सिर्फ चार ही सार्वजनिक शौचालय संचालित है जबकि बचे 10 पर पालिका का ताला जड़ा हुआ है। संचालित सार्वजनिक शौचालय में नौगवां चौराहे, रामस्वरूप पार्क, कचहरी, मोहल्ला सरफराज खां स्थित मौर्य मंदिर के पास स्थित सुबह आठ बजे खुल जाते है और चारों सार्वजनिक शौचालय का लगभग 250 लोगों को लाभ भी मिलता है। शेष बचे मोहल्ला देशनगर, तखान, डिग्री कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल, ब्रहमचारी घाट सहित छह सार्वजनिक शौचालयों का संचालन नहीं होने से आमजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों ने नगर पालिका से लिखित शिकायत की लेकिन बंद सार्वजनिक शौचालय का संचालन नहीं हो सका। आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

केयरटेकर को मानदेय की समस्या
पालिका क्षेत्र में संचालित सार्वजनिक शौचालय के संचालन के लिए ठेकेदार नियुक्त किया है। इसके अंतर्गत केयर टेकर प्रति शौचालय पर कार्य कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों को कोई मानदेय नहीं मिलता है। बल्कि सार्वजनिक शौचालय आने वाले आमजनों से जो 5-10 रुपये लिए जाते हैं, उससे इनका मानदेय निकलता है और इन्ही पैसों से कुछ ठेकेदार को भी देना पड़ता है।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक गिरने का बनी मुख्य कारण
बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंक रिपोर्ट में नगर पालिका पिछड़ गया। इसका मुख्य कारण शहर में बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय बंद होना भी रहा। टीम ने इन बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों के आधार पर भी अंक दिए।

नगर पालिका क्षेत्र में बंद पड़े सभी सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति की स्थलीय सर्वे कर जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कुछ शौचालय बंद होने की जानकारी है। -
विज्ञापन

संजीव कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें