फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दीपावली के अगले दिन नगर में कूड़े का अंबार, सफाईकर्मियों के अवकाश से बिगड़ी व्यवस्था

Tue, 21 Oct 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गैस चौराहे पर डंपिग प्वाइंट पर पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दीपावली के बाद मंगलवार को नगर पालिका के सफाईकर्मियों के अनाधिकृत अवकाश पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक कूड़े के ढेर लग गए और दुर्गंध से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। दिन भर कूड़े के जहां-तहां ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

दीपावली की रौनक के अगले ही दिन शहर में गंदगी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मंगलवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अनाधिकृत रूप से अवकाश ले लिया। इसके चलते पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमराकर रह गई। गलियों में झाड़ू नहीं लगी और घरों से कूड़ा कलेक्शन भी नहीं हुआ। मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों तक हर जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए। गांधी नावल्टी चौराहा, नीबू बाजार, किराना बाजार, लक्ष्मी टॉकीज, मधुवन बाग के बाहर और गांधी स्टेडियम रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट से भी कूड़ा नहीं उठाया। पटाखों के अवशेष और सड़कों पर फैला कचरा गंदगी को और बढ़ा रहा था।
शहरवासियों का कहना है कि दीपावली के बाद एक दिन भी सफाई कार्य रुक जाए तो गंदगी फैलने लगती है। मंगलवार को पूरे शहर में दुर्गंध और कूड़े के ढेरों के बीच लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के 28 वार्डों में प्रत्येक वार्ड के लिए सात से आठ सफाईकर्मी और एक सफाई नायक तैनात हैं लेकिन मंगलवार को अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे। नगर पालिका प्रशासन अब गैरहाजिर सफाईकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

कूड़ा कलेक्शन नहीं होने से घरों में हुआ जमाव

वैसे तो नियमित नगर पालिका की ओर से घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन होता है लेकिन मंगलवार को सफाई कर्मियों की ओर से किसी भी घर से कूड़ा कलेक्शन नहीं हुआ। इससे घरों में लोगों के कूड़ेदान में दीपावली और मंगलवार के कूड़े का ढेर लग गया। हालांकि पालिका के अनुसार आज से कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा।

तीन शिफ्टों में होता है काम, नहीं होने से बढ़ती है दिक्कत

शहर में नगर पालिका द्वारा विशेष तरह से सफाई करवाने के लिए सुबह, दोपहर और विशेष तौर पर रात में भी कूड़ा उठाने व्यवस्था और साफ-सफाई होती है। अगर एक दिन भी ये कर्मचारी अवकाश पर चले जाएं तो शहर में गंदगी फैल जाती है।
विज्ञापन



दीपावली रात तक शहर में सफाई करवाई गई। बुधवार सुबह फिर से कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा। सभी वार्डों में नियमित सफाई होगी।



संजीव कुमार, ईओ अधीशासी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें