कलक्ट्रेट जाते एनएसयूआई के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
- फोटो : टूंडला के कच्चा टूंडला में रास्ते पर लगाई दीवार हटाते पालिकाकर्मी नगर पालिका
पीलीभीत। मनरेगाग का नाम परिवर्तन किए जाने के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर विरोध जताया और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि बनारस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय छात्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं छात्र नेताओं पर कथित पुलिस कार्रवाई करने वालों में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। इससे संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा हो सके और लोकतंत्र पर आंच न आए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कमलेश राजपूत, हरीश मौर्य, मोहम्मद सदिक अल्वी उर्फ लल्ला, प्रदीप मौर्य, कुंवर सेन पासवान आदि मौजूद रहे। संवाद