फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

Wed, 14 Jan 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते भीम आर्मी के कार्यकर्ता-संवाद - फोटो : डेढ़ वर्ष की मासूम प्रज्ञा
विज्ञापन
पूरनपुर। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में सुनीता हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा, मुआवजा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को दिया।
विज्ञापन


भीम आर्मी के नगराध्यक्ष शुभम सागर के नेतृत्व में बुधवार को तहसील परिसर में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने मेरठ में सुनीता हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिजनों को सुरक्षा, मुअवजा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें पीड़ित परिजनों को दो सशस्त्र सुरक्षा गार्ड दिलाने, पुलिस चौकी या थाने के समीप आवास, शस्त्र का लाइसेंस दिलाने, अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत घोषित पेंशन और अन्य लाभ दिलाने, हत्यारोपियों के खिलाफ एनएसए सहित कठोर कार्रवाई कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विकास कुमार, रामजी गौतम, मोहम्मद नदीम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें