फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पदाधिकारी की गाड़ी रोकने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Mon, 05 Jan 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गैस चौराहे पर रविवार रात पुलिस की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े एक पदाधिकारी की गाड़ी रोक ली गई। पता चलते ही एबीवीपी कार्यकर्ता एकत्र हो गए और हंगामा किया। चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे सुनगढ़ी पुलिस ने गैस चौराहे पर एबीवीपी पदाधिकारी की गाड़ी रोक ली। पदाधिकारी ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अपने साथियों को सूचना दी। इस पर संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गैस चौराहे पर एकत्र हो गए। पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ हंगामा करने लगे। इस दौरान चौराहे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया गया। इससे यातायात प्रभावित होने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि समझाकर मामला शांत कराया दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें