फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सफाई कर्मी की तैनाती न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Jan 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव परेवा के ग्रामीणों ने गांव में सफाई कर्मी तैनात न करने से नाराज होकर सोमवार को पंचायत घर के पास पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव परेवा के कुछ ग्रामीण सोमवार को पंचायत घर के पास एकत्र हुए और पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि विभागीय अनदेखी के चलते उनके गांव में पिछले पिछले आठ माह से सफाई कर्मी तैनात नहीं है। इस वजह से गांव की सफाई व्यवस्था चौपट है। प्रदर्शनकारियों में पंचायत विभाग के प्रति काफी रोष था। प्रदर्शनकारियों ने पौन घंटे बाद प्रदर्शन खत्म किया। ग्राम प्रधान आकाश कमल ने विभागीय उच्च अधिकारियों से बात कर उनकी मांग अतिशीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में सीताराम, राजेश कुमार, रामकुमार शर्मा, रामकुमार पाठक, सुनील कुमार, नन्हें सिंह, धर्मेंद्र कुमार, भूपराम, सनी कुमार, परितोष सिंह, राजू और बृजेश कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें