फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा पार हाथियों ने झोंपड़ियां तोड़ीं, महिला ने भागकर बचाई जान

Mon, 03 Nov 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शारदा पार हा​थियों ने रौंदी गन्ने की फसल। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदा नदी के पार नेपाल के जंगली हाथियों का उत्पात बना है। शनिवार रात झोंपड़ी में सो रहे ग्रामीण को कुचलने की घटना के बाद रविवार रात फिर हाथियों ने ढकिया, गुन्हान क्षेत्र में दस्तक देकर जमकर दहशत फैलाई।
विज्ञापन

करीब सात झोंपड़ियां तहस-नहस कर दीं। एक झोपड़ी में सो रही महिला ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच एकड़ दायरे में गन्ने और सोयाबीन की फसल को हाथियों ने रौंद दिया।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी के पार नेपाली हाथियों की पिछले कुछ दिनों से दहशत है। नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से आने वाले ये हाथी रात को ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, गुन्हान और गोरख डिब्बी क्षेत्र की सीमा में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। फसलों को रौंदने के साथ किसानों की झोंपड़ियां तोड़ रहे हैं। शनिवार रात ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में पहुंचे करीब 20 से अधिक हाथियों के झुंड में से एक हाथी ने झोंपड़ी में घुसकर वहां सो रहे ग्रामीण पुन्नो को रौंदकर मार दिया था। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत थी।
विज्ञापन

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू की थी।
इधर निगरानी के दावों के बीच रविवार रात फिर हाथी शारदा पार रमनगरा नंबर चार, ढकिया और गुन्हान क्षेत्र में पहुंच गए।
रमनगरा नंबर चार में झुंड के साथ पहुंचा एक हाथी ग्रामीण सुरेंद्र के झोपड़ीनुमा घर में पहुंच गया।
घर में सुरेंद्र की पत्नी भागमनी देवी अकेली सो रही थी। चिंघाड़ने की आवाज पर वह जाग गई और जान बचाने को दौड़ लगा दी। आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। हाथियों को बमुश्किल खदेड़ा।

शारदा पार हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल। संवाद

शारदा पार हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल। संवाद

शारदा पार हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें