फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाली हाथियों ने झोपड़ी तोड़ी, धान की फसल को रौंदा

Sat, 27 Sep 2025 07:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में हा​थियों ने उजाड़ी झोपड़ी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
कलीनगर। बराही रेंज से सटे फैजुल्लागंज गांव में बृहस्पतिवार रात नेपाली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ग्रामीण की झोपड़ी तहस-नहस कर दी जबकि अन्य किसानों की धान, सोयाबीन और गन्ने की फसलों को रौंद दिया। हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व से हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज गांव बराही रेंज के जंगल से सटा हुआ है। एक सप्ताह पूर्व से नेपाली हाथियों का झुंड जंगल में पहुंच गया। दिन में डेरा जमाए रहने के बाद रात होते ही हाथी जंगल से बाहर की ओर रुख कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद हाथी फैजुल्लागंज गांव की सीमा में पहुंच गए। यहां हाथियोंं ने ग्रामीण शिव शंकर के खेत में बनी झोपड़ी को नहस-नहस कर दिया। ग्रामीण राकेश की धान व सोयाबीन, माखन की हल्दी, धान और गन्ने व रामशीष की गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। जानकारी के बाद ग्रामीण एकत्र हुए। किसान नेता नसीमुद्दीन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की दहशत बढ़ रही है। इससे खतरा मंडरा रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में हाथियों ने मूसेपुर गांव की सीमा में दो लोगों को कुचलकर मार दिया था। विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए। रेंजर अरुण मोहन ने बताया कि टीमें लगातार नजर रख रही हैं। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। हाथियों के लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

फैजुल्लागंज में हाथियों ने उजाड़ी झोपड़ी। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें