फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक घंटा देरी से पहुंची इज्जतनगर–गोरखपुर एक्सप्रेस

Sat, 10 Jan 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्दी के चलते शनिवार को इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से पहुंची। इससे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सर्दी के चलते कई रेलमार्गों पर संचालित ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रोजाना ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रहीं हैं। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को इज्जतनगर से गोरखपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 04.05 की जगह करीब सवा पांच बजे प्लेटफार्म पर पहुंची। इससे इस ट्रेन से लखनऊ सहित अन्य स्टेशनों को जाने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी रोजाना अपने निर्धारित समय से करीब पांच से दस मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंच रहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें