फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धनाराघाट पर कराई साफ-सफाई, नहाने का स्थान किया चिह्नित

Mon, 05 Jan 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शारदा नदी के धनाराघाट पर अभियान में सफाई करते कर्मी- वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। धनाराघाट पर बसी रमनगरिया परिसर में सोमवार को विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई। लोक निर्माण विभाग ने नदी में नहाने का स्थान चिह्नित कर खूंटे लगवाए ताकि नदी में डुबकी लगाने वाले सुरक्षित स्नान कर सकेंगे।
विज्ञापन

शारदा नदी के धनाराघाट पर साधू-संतों के कल्पवास को लेकर रमनगरिया बसाई गई है। यहां पूरे महीने रूककर साधू, संत स्नान और भजन-कीर्तन करेंगे। रमनगरिया का एडीएम प्रसून द्विवेदी ने तीन जनवरी को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा था। साथ ही साधू-संतों से मिलकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी। साधू-संतों ने परिसर और घाट की साफ-सफाई कराने, महिला श्रद्धालुओं के नहाने के बाद कपड़े बदलने के स्थान को बनवाने आदि की मांग की थी। एडीएम ने शीघ्र ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। सोमवार को परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इसमें विकास विभाग के कई सफाई कर्मचारी जुटे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने नदी में श्रद्धालुओं के नहाने का स्थान चिह्नित कर खूंटे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें