पूरनपुर। शेरपुरकलां निवासी राविया का आरोप है कि प्रेम विवाह करने पर उसके भाई और अन्य रिश्तेदार परेशान करते हैं। इसको लेकर भाइयों ने उसकी स्कूटी को तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राविया की ओर से उसके भाईयों और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राविया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने गांव के अकरम से प्रेम विवाह किया था। उसका भाई जावेद, सजीद, मुन्ना, चांद बाबू, विलाल और बहनोई अवरार मिलकर अक्सर उसे परेशान करते हैं। इसको लेकर उसकी स्कूटी को तोड़ दिया। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राविया की ओर से उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद