फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेल लाइन का होगा दोहरीकरण

Thu, 25 Dec 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाए जाने के लिए पीलीभीत, लखीमपुर मैलानी और सीतापुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। इससे क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में ब्राडगेज की सौगात मिलने के बाद लगातार ट्रेनों को बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में अब रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए रेलवे लाइनों का दोहरीकरण किया जाएगा। इसको लेकर लंबे समय मांग चल रही थी। रेल मंत्रालय की ओर से सीतापुर-मैलानी-पीलीभीत-बरेली सेक्शन के दोहरीकरण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को स्वीकृत दी गई है। इससे यात्रियों की सुविधाएं बढ़ने के साथ ही विकास की गति मिल सकेगी। इसको लेकर एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पत्र को लेकर कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें