फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विभागीय कार्य के चलते दो घंटा बंद रही 42 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति

Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के रामलीला टाउन पर विभागीय कार्य के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के कुछ इलाकों की आपूर्ति करीब दो घंटा बाधित रही। इससे करीब 42 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

शहर में बिजली कटौती व फॉल्ट की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत कार्य के बाद भी उन इलाकों में कटौती का खेल बंद नहीं हो रहा है। शहर में रामलीला टाउन और देहात को एक ही लाइन से आपूर्ति दी जा रही है। इससे आए दिन फॉल्ट होने से कटौती हो रही है। शनिवार को देहात और शहर की आपूर्ति को अलग-अलग किया। इससे ग्रामीण क्षेत्र के 35 हजार और शहरी क्षेत्र के सात हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब दो घंटा बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, रामबिहार, बल्लभ नगर, राजीव कॉलोनी, तुलाराम, आवास विकास, कांशीराम सहित अन्य इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि लाइन को शिफ्ट किया। इससे यहां की आपूर्ति प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें