फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शौचालय और पंचायत सचिवालय में मिलीं अव्यवस्थाएं, नोटिस जारी

Sun, 05 Oct 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीपीआरओ ने अमरिया ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय और सामुदायिक शौचालय में अव्यवस्थाएं मिलीं। डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर व्यवस्थाओं का सुधार कराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की सुविधओं के लिए लाखों की कीमत से सामुदायिक शौचालय और पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य कराया है। इससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके। इसके बाद भी पंचायत सचिव और प्रधान की लापरवाही से इनका क्रियान्वयन सही से नहीं कराया जा रहा है। इससे ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे है। शनिवार को डीपीआरओ रोहित भारती ने ब्लॉक अमरिया की ग्राम पंचायत कल्यानपुर चक्रतीर्थ और बरातबोझ में पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां सफाई व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। साथ ही पंचायत सचिवालय और सामुदायिक शौचालय खुले मिले। पंचायत सचिवालय और शौचालय में जगह-जगह फर्श टूटी मिली। इसके साथ ही कई अन्य अनियमितताएं मिलीं। डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को यहां मिली अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि दोनों पंचायतों में कुछ अनियमितताएं मिलीं। इन्हें सही कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें