हाथ जोड़कर भारत बुलाने की गुहार लगाते किर्गिस्तान में फंसे युवक वीीडियो ग्रैब
पीलीभीत। हम लोग चार दिन से भूखे हैं। खाने-पीने को कुछ नहीं दिया जा रहा है, थोड़ा ब्रेड खाया है। हमें कल पीटा भी गया है। पासपोर्ट छीन लिया है।
अलग-अलग साइट पर ले जाकर काम करा रहे हैं..ये बातें किर्गिस्तान में फंसे जिले के युवकों ने परिजनों को भेजे वीडियो में कही हैं। वीडियो में खुद पर हो रहे अत्याचार का दर्द बयां किया है। शहर निवासी एजेंसी संचालक पर धमकाने का आरोप लगाया है।
करीब दो माह से किर्गिस्तान के विस्केक व इसक कुल में फंसे जिले के युवकों ने परिजनों को कई वीडियो भेजे हैं। इनमें खुद के शोषण की कहानी बयां की है। किर्गिस्तान में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बिना सुरक्षा के काम कराए जाने की बात भी कही है। युवकों का कहना है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। हमें सैलरी नहीं मिली है। भारत आना चाहते हैं।