फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 19 Nov 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मंडी परिसर के खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक बाबूराम पासवान किसान के धान की खरीद न होने पर भड़क गए। पीसीयू और यूपीएसएस के केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई के निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी पहुंचे विधायक के साथ डिप्टी आरएमओ विजय कुमार भी थे। विधायक ने धान खरीद केंद्र पर बैठे किसानों से उनकी फसल के बारे में पूछा। किसानों ने विधायक को बताया कि कई दिन से धान की तौल नहीं हुई है। न तो धान तौल हो रही है और न ही रिजेक्ट किया जा रहा है। जानकारी होते ही विधायक नाराज हो गए और पीसीयू के केंद्र संख्या दो और यूपीएसएस के केंद्र संख्या दो के प्रभारी पर कार्रवाई का निर्देश दिया। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया कि केंद्रों पर धान नहीं तौले जाने के बारे में पूछा गया है। जवाब-तलब करेंगे। किसानों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें