फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीमावर्ती ग्राम पंचायत नौजल्हा में सामुदायिक शौचालय बदहाल

Wed, 19 Nov 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नौजल्हा गांव में गंदा पड़ा सामुदायिक शौचालय। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
माधोटांडा। पूरनपुर विकासखंड की भारत-नेपाल सीमा सटी ग्राम पंचायत नौजल्हा नकटहा में बना सामुदायिक शौचालय पूरी तरह बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। वर्ष 2021 में लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह शौचालय लंबे समय से गंदगी, टूटी सीटों और दुर्गंध के चलते उपयोगहीन बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से यहां सफाई कर्मचारी नहीं आया। इससे शौचालय में गंदगी का अंबार लगा है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नौजल्हा ग्राम नेपाल सीमा से सटा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते अधिकारी भी वहां कम ही पहुंचते हैं। इससे विकास कार्यों के अलावा अन्य योजना की स्थिति का भी सटीक पता नहीं चल सकता। जिम्मेदार इसका फायदा उठाते हैं। यही वजह है कि वर्ष 2021 में गांव में बनाए गए सामुदायिक शौचालय की स्थिति बदहाल है। सीटें टूटी हुई हैं। सफाई न होने से दुर्गंध फैली रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर से आने वाले लोग भी शौचालय की गंदगी देखकर लौट जाते हैं। ग्रामीण वीरेंद्र ने बताया कि समस्या कई बार अधिकारियों को बताई लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। शौचालय के ठीक बगल में विकास विभाग का संसाधन केंद्र होने के बाद भी जिम्मेदारों ने स्थिति सुधारने की कोई कोशिश नहीं की। ग्रामीणों ने प्रशासन से सामुदायिक शौचालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें