फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने पर जताई नाराजगी

Thu, 13 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बच्चों से जानकारी करते बीएसए ​अमित कुमार सिंह। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास क्षेत्र मरोरी के आठ विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इनमें पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गणेशपुर गोटिया, कंपोजिट विद्यालय बिलगवां, प्राथमिक विद्यालय लालपुरिया साहब सिंह, प्राथमिक विद्यालय जौनापुरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय जौनापुरी, प्राथमिक विद्यालय अमीरनगर, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर शामिल रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय अमीरनगर को छोड़कर अन्य सभी विद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही थी और न ही विद्यालयों में रंगाई-पुताई का कार्य कराया था। इस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी। निर्देश दिया कि तत्काल रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कराया जाए और प्रतिदिन छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति भेजना सुनिश्चित करें। प्राथमिक विद्यालय अमीरनगर की स्थिति संतोषजनक पाई गई। विद्यालय में छात्र उपस्थिति अच्छी थी और प्रधानाध्यापक नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति भेज रहे थे। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 80 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए और सभी छात्र निर्धारित ड्रेस में विद्यालय आएं।
साथ ही कंपोजिट ग्रांट, टीएलएम ग्रांट और वाल पेंटिंग जैसी योजनाओं से संबंधित धनराशि का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, साथ ही छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए अध्यापक विद्यालय समय से पहले या बाद में ग्राम भ्रमण कर अभिभावकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें