फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेतों में पहुंचे दो जंगली हाथियों ने रौंदी फसल

Mon, 27 Oct 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गजरौला क्षेेत्र के गांव अजीतपुर पटपुरा में हा​​थियों की चहलकदमी की सूचना पर जुटे लोग संवाद
विज्ञापन
गजरौला। गांव अजीतपुर पटपुरा गांव में रविवार सुबह करीब 7.30 बजे दो जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने हाथियों को सरसों और गन्ने के खेतों में घूमते देखा।
विज्ञापन

पता चला तो काफी संख्या में संख्या में लोग एकत्र हो गए। हाथियों की चहलकदमी से खेतों में खड़ी सरसों और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण पेड़ों पर चढ़कर हाथियों को देखते नजर आए।
ग्रामीण लालाराम, ओमप्रकाश, यादराम, रामविलास, दीनदयाल और भजनलाल ने बताया कि हाथियों ने उनके खेतों की फसल रौंद दी। खेतों में जगह-जगह हाथियों के पदचिह्न साफ दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। माला रेंज के रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि जंगल से करीब दो किलोमीटर दूर अजीतपुर पटपरा में दो जंगली हाथियों के होने की जानकारी मिली थी। स्टाफ को मौके पर भेजा। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार हाथी महुआ गांव होकर अजीतपुर, रामनगरिया में गन्ने के खेतों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे खेतों के पास न जाएं। विभाग के निर्देशों का पालन करें। लोग पेड़ पर चढ़-चढ़कर जंगली हाथी देख रहे हैं।

गजरौला क्षेेत्र के गांव अजीतपुर पटपुरा में हाथियों की चहलकदमी की सूचना पर जुटे लोग संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें