फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरेंस मैच: पीलीभीत ने लखीमपुर की टीम को पांच रनों से हराया

Mon, 27 Oct 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
वेटरेंस क्रिकेट मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एलएच चीनी मिल में रविवार को हुए वेटरेंस क्रिकेट मैच में पीलीभीत ने लखीमपुर की टीम को पांच रनों से हराया। साथ ही कई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डीएम की ओर से सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. गौर हरी सिंघानिया टी-20 अंतर जिला टूर्नामेंट में रविवार को तीसरा मुकाबला हुआ। मैच पीलीभीत वेटरेंस और लखीमपुर वेटरेंस के बीच खेला गया। कप्तान जगदीश सक्सेना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग में प्रफुल्ल दीक्षित और राजेश शर्मा ने 34 रनों की साझेदारी की। कन्हैया ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। कप्तान जगदीश सक्सेना ने 21 रनों का योगदान दिया। लखीमपुर की ओर से नीरज शुक्ला ने तीन विकेट और कप्तान विराट बंसल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी। पीलीभीत की टीम ने यह मुकाबला पांच रनों से जीत लिया। लखीमपुर की ओर से अभिषेक पंडित ने 36 रन और कपिल श्रीवास्तव ने 33 रन बनाए। मैच के बाद पीलीभीत वेटरेंस क्रिकेट संघ की ओर से जिले के कई खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
सम्मानित किए कई खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ी
हॉकी में अभिषेक सिंह, आकाश शर्मा, पुनीत कुमार और हितेश कुमार सम्मानित हुए। फुटबॉल में अभिनव पटेल, आकाश कुमार और रितिक कुमार को सम्मान मिला। शतरंज में भूमिका और समीक्षा को, वॉलीबॉल में विजय मंडल और तनु को, कराटे में रवि प्रकाश को सम्मानित किया। क्रिकेट में सार्थक बाजपेई और गगन वर्मा को, बैडमिंटन में ओजसदीप सिंह और रणवीर सिंह को, वेटलिफ्टिंग में वीरपाल को, एथलेटिक्स में यूनुस शाह को, ट्रिपल जंप में विनय सिंह, तैराकी में दक्ष पांडे को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। जिला वेटरेंस क्रिकेट संघ के चेयरमैन के रूप में डॉ. परविंदर सिंह सेमी को मनोनीत किया। इस मौके पर वेटरेंस क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार, संरक्षक अनिल महेंद्रु और संदीप सिंह, उपाध्यक्ष हरपाल यादव, कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, संयुक्त सचिव मोहित अग्रवाल और ज्योति तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें