फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन माह में उखड़ गई 37 लाख से बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। पौटा-दियोहना मार्ग पर मूसेपुर से दियोरा और अन्य गांवोंं को जोड़ने वाली करीब 37 लाख रुपये से बनी सड़क तीन माह में ही उखड़ गई। करीब आठ सौ मीटर की इस सड़क का आधा हिस्सा उखड़ने लगा है। जग-जगह बजरी दिखने लगी है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार बेपरवाह हैं। जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला मूसेपुर से दियोरा मार्ग का निर्माण करीब तीन माह पूर्व कराया गया था। लोक निर्माण विभाग ने नवीनीकरण पर करीब 37 लाख रुपयेे खर्च किए। पहली ही बरसात में सड़क कई स्थानों पर उखड़ने लगी। जगह-जगह उखड़ी सड़क से निकली गिट्टी राहगीरों को दर्द दे रही है। इस मार्ग से करीब 15 हजार की आबादी आवागमन करती है। गांव मुडैया निवासी सरफराज ने बताया कि सड़क कुछ माह पूर्व ही बनी थी। कई स्थानों पर बजरी उखड़ गई है। मूसेपुर के प्रभूदयाल का कहना हैै कि सिर्फ तीन महीने में ही सड़क की हालत खराब हाेने लगी है। पता नहीं कितने दिन टिकेगी। सड़क की क्षतिग्रस्त हालत लोगों को दर्द दे रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एसके जैन ने बताया कि सड़क के बारे में अभी जानकारी नहीं है। जांच कराएंगे। अगर सड़क तीन माह में ही उखड़ने लगी है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें