फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह चोरी की दो बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक रामपुर जिले का है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ला ग्यासपुर की पटेल नगर कॉलोनी निवासी अनूप कुमार के घर छापा मारकर उसे पकड़ लिया। घर मिले उसके मित्र रामपुर के थाना मिलक के गांव तिरहा निवासी करण कुमार को भी पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद कीं। दोनों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक बाइक बरेली शहर और दूसरी बीसलपुर से चुराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाइकों के रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर के आधार पर उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें