फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोडवेज बसों का संचालन न होने से लोगों को दिक्कत

विज्ञापन
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
विज्ञापन
घुंचचाई। पूरनपुर-घुंघचाई वाया दियूरिया कलां होते हुए बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर बसों का संचालन न होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को लंबी दूरी तय कर बरेली, बीसलपुर, शाहजहांपुर होकर जाना पड़ता है। लोगों ने पूरनपुर से घुंघचाई होते हुए दियूरियां वाया बीसलपुर तक बसों को चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पूरनपुर से घुंघचाई वाया दियूरिया कलां होते हुए बीसलपुर जाने वाले मार्ग से कई दूर-दराज क्षेत्रों के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के लोगों का आवागमन भी होता है। इसी मार्ग से लोग कम दूरी तय कर बीसलपुर, शाहजहांपुर और बरेली जाते हैं।
इस मार्ग पर बसों का संचालन न होने से लोगों को लंबा चक्कर काटकर बरेली, शाहजहांपुर और बीसलपुर जाना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र ही पूरनपुर से घुंघचाई वाया दियूरिया होते हुए बीसलपुर तक बसों का संचालन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

-
लोगों ने कहा
इस मार्ग से बसों का संचालन कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। यह मार्ग लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
- कुलविंद्र सिंह रंधावा।
-
अगर इस मार्ग पर बसों का संचालन शुरू हो जाए, तो आसानी से लोग कम दूरी तय कर बीसलपुर, शाहजहांपुर और बरेली पहुंच सकेंगे।
-अतुल मिश्रा।
-
दो साल पूर्व दो रोडवेज बसें चला करती थीं, बाद में इन्हें बंद कर दिया गया। ऐसे में अब शाहजहांपुर, बीसलपुर और बरेली पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
-रमेश चंद्र शुक्ला

अगर बसें बंद हुईं हैं, तो ऐसा सवारी न मिलने के कारण हुआ होगा। यहां बसों के संचालन को लेकर विचार किया जाएगा।



- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम

पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो

पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो

पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें