फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द रात पर भारी रहा उत्साह, खूब मचाया धमाल

Mon, 01 Jan 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
Temple
विज्ञापन
बीते बरस की तमाम खट्टी मीठी यादों को दिल में संजोकर शहरवासियों ने शानदार तरीके से नए साल का इस्तकबाल किया। जश्न मनाने का तरीका भले ही अलग-अलग रहा, लेकिन नववर्ष का स्वागत करने में किसी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आधी रात के पहले से ही शुरू जश्न का सिलसिला घड़ी की सुइयों के 12 बजते ही दोगुना हो गया और यह सिलसिला आधी रात के बाद तक जारी रहा। नए साल ने दस्तक दी तो शहर में कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई। 
विज्ञापन

शहर के घरों, मोहल्लों, कॉलोनियों से लेकर कई होटलों, रेस्तरां में भी देर रात तक पार्टियों का दौर चला। गीत संगीत के बीच बच्चों, युवाओं, महिलाओं ने जमकर डांस किया। नए साल की खुशियां सर्द रात पर भारी रही। पार्टियों की तस्वीरें भी दोस्तों के बीच सोशल साइट्स पर रात में ही शेयर होना शुरू हो गया। होटलों व रेस्तरां में नए साल के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए। आकर्षक सजावट के बीच लोगों ने डांस पार्टी व न्यू ईयर स्पेशल डिनर के लजीज व्यंजनों का लुत्फ लिया। कहीं दोस्तों संग खुशियां मनाई गईं तो कहीं परिवार के साथ जुटे लोगों ने नए साल पर धमाल किया। 

देर रात तक चला शुभकामनाओं का दौर 
नए साल पर शुभकामनाओं का दौर देर रात तक जारी रहा। लोगों ने मोबाइल फोन के जरिए शुभकामनाएं दीं तो व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्यूटर आदि सोशल साइट्स के माध्यम से भी बधाई दी। फूलों व उपहारों के साथ लोगों ने एक दूसरों को बधाई देने का सिलसिला सोमवार देर शाम तक चलता रहा। 
विज्ञापन

 
धार्मिक स्थलों पर रही भीड़भाड़ 
नए वर्ष के आगमन पर सोमवार सुबह शहर के मंदिरों, गुरुद्वारा व गिरजाघरों में लोगों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिरों में पूजा अर्चना करने को भारी भीड़ जुटी। शहर के गौरीशंकर मंदिर, मां यशवंतरी देवी मंदिर, दूधिया नाथ मंदिर समेत कई अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों की खासी भीड़ जुटी। कुछ धार्मिक स्थलों पर सर्वमंगल की कामना से अनुष्ठान किए गए। 

रेड रोज वड्स की रही डिमांड 
नववर्ष पर अपनेपन की खुशबू को बनाए रखने के लिए फूलों की जमकर खरीदारी हुई। फूल विक्रेताओं ने नए साल के मद्देनजर खास तैयारी की। आलम यह रहा कि फूलों की दुकानों पर दोपहर तक सारे फूल ही खत्म हो गए। लोगों ने ऑन डिमांड से पहले से ही तरह-तरह के बुकें तैयार करवाए। व्यापारी रवि शर्मा के मुताबिक फूलों में रेड रोज वड्स की सर्वाधिक डिमांड रही। 

विधायक ने मरीजों को बांटे फल 
नववर्ष के उपलक्ष्य में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने जिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल बांटे। इस दौरान सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन समेत कई विधायक समर्थक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें