फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में चार घंटे की कटौती से परेशान रहे लोग

Tue, 16 Jun 2015 11:22 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन मौसम का मिजाज कुछ ठंडा रहने के बाद मंगलवार को पारा कुछ ऊपर चढ़ा। दोपहर में कुछ देर के लिए गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखे। धूप की तेज आंच के बीच साढ़े चार घंटे की इमरजेंसी कटौती से शहरवासी बेहाल हो गए। आवास विकास में झूलते तारों से हुई स्पार्किंग के चलते तार जलकर टूट गए। इसकी वजह से आवास विकास कॉलोनी के सी ब्लाक में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही सूरज की तपिश ने चढ़ते पारे का अहसास लोगों को कराना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ा पारा चढ़ता गया। लोग गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। तपिश के बीच शहरवासियों को बिजली भी दगा दे गई। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक की इमरजेंसी कटौती से लोग बिलबिला उठे। इसके चलते लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। आवास विकास कॉलोनी में ढीले तारों के आपस में टकराने के चलते हुए फॉल्ट से सी ब्लॉक के सभी घरों की बत्ती सुबह दस बजे ही गुल हो गई। मोहल्ला निवासी अतहर ने बताया कि सूचना के कई घंटे बाद तक कोई भी बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंचा। इससे शाम तक मोहल्लेवासी खासा परेशान रहे। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि साढ़े चार घंटे की इमरजेंसी कटौती के कारण शरहवासियों को दिक्कत हुई है।
विज्ञापन



कटौती का यह है शेड्यूल
सुबह 4.45 से 7.45 बजे तक
दोपहर 2.00 बजे से शाम पांच बजे तक
शाम   6.30 बजे से 9.50 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें