फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के स्वागत को लालायित है जनता : जितिन प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने सोमवार को मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार जिले में आ रहे हैं। जिले की जनता प्रधानमंत्री का स्वागत करने को लालायित है। मोदी जी ने समाज के सभी लोगों को एक साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं और निर्भीक होकर किसी भी समय आ-जा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौजवान साथियों का भविष्य मोदी जी के संरक्षण में उज्जवल है। विभिन्न रोजगार परक योजनाओं में रोजगार की गारंटी है। भाजपा उम्मीदवार ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कैंथ, मानपुर हटुवा, भिठौरा कला, अमखेड़ा, वाहनपुर, जैतपुर, मुडैला कला आदि स्थानों पर सभा को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रवक्ता नंद, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, कमलेश गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें