शहर का सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज । फाइल फोटो
अब तक छात्रों का ही हो रहा था प्रवेश, पहली बार व्यवस्था में हुआ बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कॉलेज में अब छात्राओं को भी प्रवेश मिलेगा। अब तक यहां छात्र ही पढ़ते थे। इस सत्र से प्रबंधन ने छात्राओं को प्रवेश देने का फैसला किया है। प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
रामा कॉलेज में कक्षा छह से 12 तक विज्ञान और कला वर्ग में अब तक सिर्फ बालकों का ही प्रवेश होता रहा है। पास में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की पढ़ाई होती है। इस सत्र में प्रबंधन की ओर से कॉलेज में बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था भी की गई है।
प्रबंधन के निर्णय के तहत कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्राओं को कक्षा छह से 12 तक प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 12 में विज्ञान और कला दोनों वर्ग में प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार ने बताया इस सत्र से इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। इसमें कक्षा छह से बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।