फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 12 को पीसीएस परीक्षा, शहर में बनाए गए छह केंद्र

Mon, 06 Oct 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत। आगामी 12 अक्तूबर को होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए शहर में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लगभग दो हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी समेत छह केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं, जो परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजीव कुमार के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा से पहले केंद्रों की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की समुचित व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। दावा है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें