फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज रक्तदान कर कारगिल के शहीदों को दें सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आज 26 जुलाई को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रक्तदान कर आप भी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। याद रखिए आपका एक यूनिट रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से हर माह थैलेसीमिया के मरीजों को निशुल्क रक्त दिया जाता है। इसके अलावा सड़क हादसों में घायलों को भी रक्त की जरूरत पड़ती है। समय पर रक्त मिलने से इन लोगों की जान बच सकती है। इसके लिए रक्तदान बेहद जरूरी है।
ऐसे में जरूरी है कि अधिक से अधिक लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करें। इसी उद्देश्य से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान के लिए ब्लड बैंक की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें