बीसलपुर। मुख्यमंत्री दफ्तर के एक अधिकारी ने गांव जसोली दिवाली से छुट्टा पशुओं को अतिशीघ्र पकड़वाने के निर्देश दिए हैं।
गांव दिवाली के काफी ग्रामीणों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को संयुक्त पत्र भेजकर कहा था कि उनके गांव में काफी ज्यादा छुट्टा पशु हैं। ये पशु किसानों की फसलों को खाकर और रौदकर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाते हैं। छुट्टा पशु राहगीरों पर भी हमलाकर उन्हें घायल कर देते हैं। पत्र में इन छुट्टा पशुओं को अतिशीघ्र पकड़वाने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री दफ्तर के विशेष कार्य अधिकारी एनकेएस चौहान ने डीएम को गांव जसोली दिवाली के छुट्टा पशुओं को अतिशीघ्र पकड़वाने के निर्देश दिए हैं। संवाद