फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कमजोर रोग प्रतिरोधक वाले मरीज रहे सतर्क

Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चीन में फैले वायरस को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। चिकित्सकों का कहना है कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

चीन में फैले एचएमपीवी वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। यह वायरस कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों को अपनी चपेट में ले रहा है। टीबी मरीजों को भी इस समय एहतियात बरतने की जरूरत है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया है कि यह कोई नया वायरस नहीं है। बुजुर्ग और छोटे बच्चों को ख्याल रखने की जरूरत है। विभागीय टीम इस वायरस को लेकर निगरानी कर रही हैं।


यह दिक्कत होने पर रखें विशेष ध्यान
सीएमओ ने बताया कि सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द अगर अधिक समय तक रहता है। यह आम बात है। साधारण इलाज से अगर यह बीमारियां सही नहीं होती हैं, तो इसकी जांच करा लें। इसकी जांच जिला अस्पताल व सीएचसी पर उपलब्ध है। नजला-जुकाम से पीड़ित मरीज मास्क लगाए, जिससे उन्हें संक्रमण न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें