ओपीडी में त्वचा की समस्या देखते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : शिकोहाबाद के चौमुखी महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग। संवाद
पीलीभीत। ठंड के बाद मौसम में आए बदलाव और तेज चल रही शुष्क हवाओं ने लोगों की त्वचा पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, चिकित्सक इन दिनों चल रही शुष्क हवाओं से त्वचा पर प्रभाव पड़ने की बात कह रहे हैं।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को लगभग 1200 मरीज जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 150 मरीजों ने लगभग त्वचा से संबंधित हो रही समस्याओं का चिकित्सीय परामर्श लिया। इनमें बच्चों व युवाओं की संख्या अधिक रही। मौसम में ठंडक खत्म होने के बाद चल रही शुष्क हवाओं से त्वचा का फटना, होंठों में दरार, धूप से पुराने दाद-खाज में जलन, खुजली आदि के मरीज देखे गए।
त्वचा चिकित्सक डॉ. शशांक ने बताया कि गर्मी आने से पहले इन दिनों शुष्क तेज हवाओं ने त्वचा पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। सलाह देते हुए चिकित्सक ने मौसम में साबुन का अधिक प्रयोग न करें व नहाने के बाद मॉइस्चराइजर या सरसों/नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी। संवाद