फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर से बुलाकर ले गए दो लोगों ने की थी रंजीत की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। लखीमपुर के रंजीत को घर से बुलाकर ले गए दो लोगों ने उसकी हत्या की थी। पुलिस को रंजीत का शव 10 फरवरी को गांव बाजार घाट के समीप खेत मिला था। शव के समीप खाली सिरिंज पड़ी थी। शुक्रवार को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार को हजारा थाना क्षेत्र में गांव बाजार घाट के समीप खेत में रंजीत सिंह का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। करीब तीन घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के गांव सेमरी से पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त रंजीत सिंह के रूप में की थी।
पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। शुक्रवार को रंजीत के पिता रामसतन ने गोपी उर्फ गुरप्रीत और उसके साथी मुमताज पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। पिता का आरोप है कि दोनों आरोपी उसके पुत्र को घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों ने पुत्र की हत्या की है। हजारा थाने एसओ शरद यादव ने बताया कि दोनों हत्यारोपी किस गांव के है, इसकी जानकारी कराई जा रही हैै। उन्होंने बताया कि रंजीत की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का राज नहीं खुला। उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। शीघ्र ही बिसरा को जांच को प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें