फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट की घड़ी में धैर्य न खोये शिक्षामित्र

Wed, 16 Sep 2015 10:54 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के विरोध में शिक्षामित्र व समायोजित शिक्षकों का आंदोलन जारी है। बुधवार को नेहरू पार्क में धरना दिया। पदाधिकारियों ने संकट की घड़ी में धैर्य न खोने और शिक्षक की मर्यादा में रहकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने की अपील की। बाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व मेनका गांधी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर समायोजन की स्थिति को बनाए रखने की मांग की।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन और उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के सदस्य बुधवार को सुबह नेहरू पार्क पर एकत्र हुए और धरना देकर संयुक्त बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि शिक्षामित्र निराश न हों। शासन प्रशासन हमारे साथ है। संकट की इस घड़ी में संयम और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया हाईकोर्ट के फैसले की प्रति अभी नहीं मिली है। प्रति मिलते ही प्रदेश सरकार हम सभी की बेहतरी के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। रामसिंह राठौर ने कहा कि दोनों संगठन एक हैं और अपनी इस लड़ाई को मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने नौकरी वापस मिलने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम आवेश में कोई उल्टा सीधा कदम न उठाएं, जिससे शिक्षकों के मान व घर वालों के सम्मान को ठेस पहुंचे। बैठक को दिनेश यादव, वीर सिंह गंगवार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। अंत में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए। अमरदीप, तीर्थदेव शर्मा, कांता प्रसाद, अजयपाल, राधाकृष्ण, सुरेश राठौर, जालिम सिंह, राकेश सिंह, त्रिलोकी नाथ, हरिओम पांडेय, गीता सक्सेना, रेनू वाजपेई, श्याम सिंह, संतोष कुमार, कामिल हुसैन, सुरेश कुमार, संतोष पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया समर्थन
शिक्षामित्रों के खिलाफ हुए हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर नेहरू पार्क में चल रहे आंदोलन को उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी समर्थन दिया। परिषद के अध्यक्ष हशमुद्दीन खां और मंत्री अजय सक्सेना ने नेहरू पार्क पहुंचकर समर्थन पत्र सौंपा जिसमें कहा गया है कि परिषद शिक्षामित्रों के साथ है।
विज्ञापन


आज बीआरसी पर होगा आंदोलन
हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ चल रहे आंदोलन के क्रम में बृहस्पतिवार को सभी ब्लाकों के संसाधन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह निर्णय नेहरू पार्क में धरने के दौरान लिया गया। इसमें मरौरी और ललौरीखेड़ा ब्लाक के शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर एवं अन्य ब्लाकों में बीआरसी पर आंदोलन होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें